झाड़फूंक के नाम पर साढू की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने तहरीर के आधार पर लगाया पास्को एक्ट भेजा जेल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, July 14, 2023

झाड़फूंक के नाम पर साढू की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने तहरीर के आधार पर लगाया पास्को एक्ट भेजा जेल

चहनियां/चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को झाड़फूंक के नाम पर साढू ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया । लड़की ने जब आपबीती परिजनों को सुनायी तो परिजन बलुआ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर साढू को गिरफ्तार कर लिया । 

            


 थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की तबियत को लेकर पिता अपने साढू से समस्या बतायी। धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान निवासी हनुमान राम विगत कई दिनों से यही रहकर झाड़फूंक कर रहा था। गुरुवार को मौका देख लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर फरार हो गया। जब लड़की ने अपने परिजनों से आप बीती सुनायी तो परिजन उसे ढूंढने लगे। लड़की के पिता ने बलुआ थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर गुरुवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। वही लड़की का मेडिकल मुआयना कराया। इस संदर्भ में बलुआ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पिता के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही किया गया है। लड़की को मेडिकल मुआयना कराकर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad