नौगढ़ मे हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, फरियादियों की सुनी गयी फरियाद - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, September 16, 2023

नौगढ़ मे हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, फरियादियों की सुनी गयी फरियाद

चंदौली ( मीडिया टाइम्स ) नौगढ़  उपजिलाधिकारी अलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती के नेतृत्व में नौगढ़ तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ सम्पन।



उपजिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

उपजिलाधिकारी ने इस दौरान एक एक फरियादियों की समस्या सुनकर उसके निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

और कहा की जनता की शिकायतों एव समस्याओ के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश एव शासन गंभीर है।



समाधान दिवस के दौरान कुल 17 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमे से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। मिले प्रार्थना पत्र के अनुसार सभी संबधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा की फरियादियों की शिकायतों का नियम सम्मत समाधान फ़ौरन सुनिचित किया जाए।



इस दौरान  अपर पुलिस अधीक्षक सुखराम भारती, प्रभागीय वनाधिकारी, जिलापंचायत राज्य आधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकार, व विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad