किडनी की लंबी बीमारी से शिक्षक की हुई मौत, आसपास के लोगों में मचा मातम क्षेत्र के सभी दुकानदारों ने दुकान बंद कर जाते शोक - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, September 23, 2023

किडनी की लंबी बीमारी से शिक्षक की हुई मौत, आसपास के लोगों में मचा मातम क्षेत्र के सभी दुकानदारों ने दुकान बंद कर जाते शोक

शिकारगंज क्षेत्र। पुरानाडीह ग्राम सभा के भूसिया  गांव के मूल निवासी मनोज कुमार यादव कान लंबे समय से चल रहे इलाज के द्वारा स्वास्थ्य न सुधरने की वजह से हालत गंभीर होती गई और उनका देहांत हो गया।

बताया जाता हैं कि युवा मनोज कुमार यादव उम्र 33वर्ष पिता स्व0नंदलाल यादव शिक्षक रूप में अलग पहचान बनाने वाले थे, जिनकी दोनो किडनी इन्फेक्शन की लंबी बीमारी से जूझ रहे थे जिससे अंत में जिंदगी से हार मानना पड़ा,मनोज कुमार का जन्म 1 जुलाई 1990 में एक साधारण किसान परिवार में गावँ  मे ही हुआ था।


मनोज यादव की शादी चकिया ब्लाक के अंतर्गत सदापुर गांव में रीना यादव से लगभग 3 वर्ष पूर्व हुआ था।मनोज यादव के 18 माह की बेटी अनुष्का यादव आज भी मन की गोद में खेल रही है।

स्वर्गीय नंदलाल यादव के दो पुत्र एक बेटी थी।  मनोज यादव घर में दूसरे नंबर के पुत्र थे बड़े भाई संजय यादव जो मन्द दिमाग के हैं, बहन की अंजनी की शादी भी हो चुकी है।


मनोज यादव की  दोनों किडनी इन्फेक्शन होने के कारण लखनऊ के वेदांता हॉस्पिटल में लंबी इलाज के बाद भी  21 सितंबर 2023 को 11: बजे दिन में  लगभग देहांत हो गया।

जब क्षेत्र में पता चला तो दुकान बंद होने लगी क्षेत्र में भी मातम छा गया। छात्र बताते हैं कि मनोज कुमार यादव बच्चों के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में जाने जाते थे।


  1.  

मनोज कुमार यादव  मृद भाषी के रूप में बच्चों के बीच एक नहीं पहचान बनाए थे। मनोज यादव बच्चों के लिए रोल मॉडल माने जाते थे छात्र-छात्राओं ने मनोज यादव शिक्षक को आदर्श भी मानते थे।

मनोज यादव  चौधरी रामबदन इंटर कॉलेज हेतिमपुर चकिया चंदौली मे विगत  वर्षों से शिक्षा का कार्य कर रहे थे। मनोज यादव किडनी की लंबी बीमारी के कारण दिव्यांगत होना पड़ा।

मनोज यादव छात्रों के लिए भी आदर्श मॉडल थे कि नशा से का कोई भी नाता भी नहीं था और शुद्ध शाकाहारी भी थे।

जब ग्रामीण क्षेत्र एवं छात्राओं को पता चला शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक मनोज यादव के देखने के लिए विभिन्न गांव से आए हजारों की जनसंख्या  उमर पड़े लोगो की  आंखों में नम देखने को मिला बच्चों के चेहरे पर मायूसी भी रहा एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों का भी जमावड़ा हो गया।


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad