चोरी के दो बाइक के साथ 2 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, November 29, 2023

चोरी के दो बाइक के साथ 2 ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक  चन्दौली डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये। 

निर्देश में व अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश राय के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 कैलाशनाथ सिंह मय हमराह उ0नि0 अमित कुमार सिंह व का0 संजय कुमार के मुखबिर सूचना पर ग्राम चहनियां से मु0अ0सं0 244/23 अन्तर्गत धारा 379 भादवि मे प्रकाश में आये अभियुक्त 1. नीरज राय पुत्र वशिष्ट राय निवासी ग्राम दुर्गापुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली 2. अजय गौड पुत्र छांगुर गौड निवासी ग्राम फगुइयां थाना चन्दौली जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा विवेचना प्रचलित है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad