वाराणसी पहुंचे निरहुआ ने अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती, कहा – अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़े चुनाव - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, February 19, 2024

वाराणसी पहुंचे निरहुआ ने अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती, कहा – अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़े चुनाव

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  वाराणसी यूपी में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है।

 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर टिकी हुई हैं। इसी बीच वाराणसी पहुंचे आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अखिलेश यादव पर बयान देकर सबको चौंका दिया है। निरहुआ ने अखिलेश यादव को खुली चुनौती दिया है। 

उन्होंने अखिलेश यादव पर यादवों का हक छिनने का आरोप लगाते हुए आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दिया। वही दिनेश लाल ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का दावा करते हुए कांग्रेस को समाप्त हुई पार्टी करार दिया है। 

यादवों का भविष्य अंधकार में डालने वाले हैं अखिलेश यादव

दिनेश लाल यादव ने अखिलेश यादव के खुद को यादवों का नेता बताए जाने पर कहा कि यदि वह यादवों के नेता हैं, तो उन्हें यादवों के हित में सोचना चाहिए। निरहुआ ने कहा कि अखिलेश को भी पता है कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यादवों का भविष्य अन्धकार में डालने वाले अखिलेश यादव हैं। वह इंडी गठबंधन में गए, जिसका दूर-दूर तक कोई भविष्य ही नहीं है। दिनेश लाल यादव ने कहा कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव खुद आए और लोकसभा का चुनाव लड़े यह मेरी सीधी चुनौती है उनके लिए।


राहुल गांधी को समय पर बात समझ आ गई है: निरहुआ


निरहुआ ने अखिलेश के बाद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज करते हुए सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि पहले राहुल गांधी से पूछा जाए कि भारत टूटा ही कब है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। राहुल गांधी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पर कटाक्ष करते हुए खा कि प्रभु श्री राम ने राहुल गांधी को सद्बुद्धि दिया है और समय पर उनको बात समझ में आ गई है, पूरा विश्व प्रभु श्री राम के इर्द गिर्द है। 

प्रभु श्री राम के बहार इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के नए पार्टी बनाए जाने की घोषणा पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का भविष्य अब राम जी ही तय करेंगे। राम जी के खिलाफ वह बोलते है, तो राम जी ही उनका भविष्य बिगाड़ेंगे और बनाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad