चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा 05 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, March 16, 2024

चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा 05 लीटर नाजायज कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ0 अनिल कुमार द्वारा नशा मुक्ति के

 आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के तहत  अवैध शराब तस्करों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु दिये गये दिशा -निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सर्किल नौगढ़ श्री कृष्णमुरारी शर्मा  की देखरेख व  कुशल  पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चकरघट्टा सुधीर कुमार आर्य के कुशल नेतृत्व में चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास  की सूचना पर थाना क्षेत्र चकरघट्टा अन्तर्गत  कन्हयी की पुलिया के पास  बहद ग्राम मझगाई(सरहाताल)  01 व्यक्ति को प्लास्टिक के झोले में 05 लीटर की  पिपिया में 05 लीटर  नाजायज कच्ची शराब ले जाते हुये गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का  नाम  पता पूछने पर अभियुक्त अपना  नाम जगजीवन पुत्र हीरावन  निवासी ग्रा0 मझगाई(सरहाताल)  थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 35 वर्ष बताया उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -13/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली  बनाम जगजीवन उपरोक्त के विरूद्ध  अभियोग पंजीकृत कर  वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

विवरण बरामदगी 

   प्लास्टिक के पिपिया में 05लीटर नाजायज कच्ची शराब बरामद होना।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम

   1.उ0नि0 खेदूराम भारती थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली।

    2. हे0का0 अमित यादव थाना चकरघट्टा जिला चन्दौली।

    3.हे0का0 अभिषेक पाल थाना चकरघट्टा जिला चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad