मजदूरों का खत्म हुआ ग्राम प्रधान से टकरार, पुनः शुरू हुआ मनरेगा का कार्य - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, May 31, 2020

मजदूरों का खत्म हुआ ग्राम प्रधान से टकरार, पुनः शुरू हुआ मनरेगा का कार्य

                               फ़ाइल फोटो

चंदौली जिले के चकिया इलाके में मनरेगा कार्य तेजी पकड़ने लगा है। इसको लेकर मुजफ्फरपुर गांव में टकराहट खत्म हो गयी है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत के जॉबकार्ड धारक 105 श्रमिकों के हाथों को काम मिल गया है। कुछ बंधी मरम्मत तो कुछ नहर कार्य में लग गए। ग्राम प्रधान की सूझ-बूझ से मनरेगा मजदूर बल्ले-बल्ले करने लगे हैं।

मनरेगा में कार्य नहीं मिलने को लेकर मुजफ्फरपुर गांव में गुरुवार श्रमिकों ने चक्का जाम कर दिया था। ग्राम पंचायत में तालाब खोदाई के कार्य में 40 की बाजार 105 मजदूरों के पहुंचने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

ग्राम प्रधान त्रिदेव सिंह ने बीडीओ सरिता सिंह से अनुमति लेकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक कर विकास कार्य को गति दे दी। शुक्रवार को ग्राम पंचायत में तीन स्थानों पर मनरेगा का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। डुगडुगी पीटकर सभी जॉब कार्ड धारकों को कार्य करने का न्योता दे दिया गया। ग्राम पंचायत के 105 जॉब कार्डधारकों को टुकड़ियों में कार्य मिला।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad