भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की वर्चुअल रैली का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, June 4, 2020

भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की वर्चुअल रैली का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न

सत्येंद्र कुमार (संवाददाता)

चकिया /चंदौली| मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की तरफ से गुरुवार को एक वर्चुअल रैली का पूर्वाभ्यास किया गया। रैली में सरकार द्वारा एक वर्ष में लिए गए ऐतिहासिक फैसले पर जहां हर्ष व्यक्त किया गया वहीं कोविड-19 से देश की जनता को राहत पहुंचाने के कार्यो पर संतोष व्यक्त किया गया। रैली की मुख्य वक्ता जहां जिलाध्यक्ष गीतारानी गुप्ता रहीं वहीं संचालन जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने किया।
वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता रानी गुप्ता ने महिलाओं को घर पर रहकर ही देश सेवा के लिए मास्क आदि का निर्माण कर उन्हें जरुरतमंद लोगों में वितरण करने का आह्वान किया। कहा कि सरकार द्वारा  चलाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बैंकों से कर्ज लेकर अपना लघु उद्योग विकसित कर सकती हैं। उन्होंने लोगों को जनहित के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कर रही जिला उपाध्यक्ष सुषमा जायसवाल ने मोदी सरकार 2.0 के ऐतिहासिक फैसलों के लिए प्रधानमंत्री सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व की सराहना की। रैली में सुषमा तिवारी, महामंत्री मीना सिंह पुष्पा भगत, सुभासिनी ओझा, अनिता जायसवाल, अनुपमा अग्रवाल, खुश्बू गुप्ता, सीता पांडेय, आशा कान्ति, वंदना दूबे, आरती जायसवाल, मनोरमा गुप्ता, जूही, प्रमिला देवी, रीता पांडेय, प्रतिभा सिंह सहित अनेक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad