चंदौली में आज मिले 41 कोरोना पॉजिटिव ,चकिया के इतने लोगों की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, July 27, 2020

चंदौली में आज मिले 41 कोरोना पॉजिटिव ,चकिया के इतने लोगों की भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव

आज प्राप्त परिणाम में 41 लोगों का रिर्पोट पाॅजटीव प्राप्त हुआ है। जिनमें से 1 बालिका व 19 महिला तथा 21 पुरूष है। इनमे से 1 लखनऊ, 2 मुम्बई, 1 कानपुर देहात, 1 झारखण्ड से आये है। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है।

 इनमें से 2 स्वास्थ्य कर्मी, 1 पुलिस विभाग से, 2 सिचाई विभाग से, 1 प्राईवेट ड्राईवर, 3 सब्जी विक्रेता, 1 व्यापारी, है। इनमें से 1 आजमगढ़ में रह रहे है। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः बरहनी ब्लाक  से 1, चहनिया से 1, चकिया ब्लाक से 1, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से 1, नियामताबाद से 15, सकलडीहा से 3, शहाबगंज से 2, नौगढ़ के 1 व डी.डी.डी.यू. नगर के 16 रहने वाले है।

 इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। इनके अतिरिक्त आज एल-1 से 16 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है। 
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 776 केस जिनमें एक्टीव केस की संख्या 283 है व 486 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा कुल मृतकों की संख्या 7 है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad