चकिया नगर के नव युवको ने अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर किया दीपोत्सव - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, August 5, 2020

चकिया नगर के नव युवको ने अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर किया दीपोत्सव

लोकपति सिंह जिला संवाददाता
चकिया - मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अयोध्या भूमि पूजन के अवसर पर सहदुल्लापुर रामजानकी मंदिर में दिप उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। शुभम मोदनवाल जी ने कहा की आज का दिन सनातन संस्कृति के इतिहास का सबसे बड़ा दिन है।आज हिंदुओ के आराध्य प्रभु श्री राम अपने घर मे पुनः विराजमान हुवे 5 अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन संपन्न होने के साथ देश भर में खुशियां मनाई जा रही है।ये हमारे जीवन का सबसे गौरवशाली दिन है।

समाजसेवी संजय चौहान ने कहा आज जो हमे खुशियां मिल रही है।इसके पीछे हमारे पूर्वजों, हजारों रामसेवको का बलिदान है।हम सभी कारसेवकों ,और जो आज तक राममंदिर निमार्ण के लिए सहयोग किया है सभी का पूरा देश आभारी है।राम सबके है राम में सब है।पूरा देश राममय हो चुका है।वर्तमान की भाजपा सरकार सदैव रामभक्तों का सम्मान करती है।देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी,प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी को धन्यवाद देता हूं।

 इस दौरान युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शुभम मोदनवाल ,संजय चौहान, विनोद चौहान, उमेश चौहान ,अभिषेक यादव,दीपक चौहान, विकास मद्धेशिया, सतीश चौहान, अंगनु चौहान, मौजुद रहे

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad