गरीबों असहायों में कम्बल वितरण - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, January 20, 2021

गरीबों असहायों में कम्बल वितरण



चन्दौली/ धानापुर (लोक मीडिया दैनिक) क्षेत्र के बसगावा(मठिया)में   ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीबों, बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच जमुनी देवी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में  गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किये।


इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव सिंह ने कहा कि सर्दी का प्रकोप इनदिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। दिन में भी बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। जबकि रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को कंबल का वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम आयोजक पारस नाथ मौर्य  ने अपने निवास पर  सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान किया। कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट देखे जा सकते थे। पारस नाथ मौर्य  ने बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी देख कर आत्म संतुष्टि होती है। उन्होंने बताया कि जमुनी देवी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट   द्वारा गरीबों एवं असहायों के बीच बांटा गया। वहीं उन्होंने कहा कि 60 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से  लगातार कम्बल का  वितरण  किया जायेगा    इस मौके पर ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह, रमेश चंद्र कुशवाहा, महेंद्र राजभर,जोखू सिद्दीकी,अवनीश राजभर,जगरोपन राजभर,जमुनी देवी,मुन्नी देवी,रामप्रसाद राजभर,झूरी कन्नौजिया,किरन यादव,माखन राम  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता काशीनाथ मौर्य ने किया



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad