भाजपा सरकार कर रही किसानों का शोषण-आशुतोष सिन्हा - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, January 14, 2021

भाजपा सरकार कर रही किसानों का शोषण-आशुतोष सिन्हा




प्रथम आगमन पर कार्यकताओं ने किया जोरदार स्वागत 



चकिया, चंदौली। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का स्थानीय नगर में गुरुवार को प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गांधी पार्क में गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला महासचिव मुश्ताक अहमद खां ने स्मृति चिन्ह भेंटकर माल्यार्पण किया। वहीं एमएलसी सिन्हा ने केंद्र व प्रदेश सरकार को जन विरोधी बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास इस सरकार से टूट गया है। अब यूपी में सिर्फ समाजवादी पार्टी व उसके नेता पूर्व सीएम अखिलेश यादव के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा हैं। जिससे यह तय माना जा रहा है कि आगामी 2022 की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की आर्थिक मजबूती पर ध्यान नहीं दे रही है। जिससे किसानों का हर जगह शोषण किया जा रहा है। किसानों के धान समेत अन्य सामग्रियों का शासन द्वारा तय मूल्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसान बिचैलियों को धान व गेहूं बेचने को विवश हो जाते हैं। इस सरकार में किसानों का कोई सुनने वाला नहीं है। देश आजाद होने के बाद से सबसे ज्यादा किसानों का शोषण इस सरकार में किया जा रहा है। इस दौरान चेयरमैन स्वर्गीय अशोक कुमार बागी की पत्नी पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल से मिलकर शोक व्यक्ति करते हुए उन्हें ढ़ाढस बधाया। वहीं युवा नेता प्रीतम जायसवाल ने स्वागत करते हुए चकिया राजकीय महाविद्यालय में बीएससी की मान्यता दिलाने का मांग किया। इस दौरान युवजन सभा के पूर्व जिला महासचिव मुश्ताक अहमद खां, रमाकांत जायसवाल, साहिद सिब्बू, सुबेदार मौर्या, दशरथ सोनकर, राकेश मोदनवाल, आशुतोष जायसवाल, रईस खां, सोनू यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहें।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad