जिलाधिकारी द्वारा लड़कियों मे वितरण किया साईकिल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, March 8, 2021

जिलाधिकारी द्वारा लड़कियों मे वितरण किया साईकिल

 


चंदौली। लोक मीडिया। विधायक चकिया शारदा प्रसाद, जिलाधिकारी चंदौली संजीव कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार की उपस्थिति में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर चंदौली में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला  सशक्तिकरण पर उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्नीनिर्माण  कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा  संचालित संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्रीयों को कुल 50 साइकिलों का वितरण किया गया। वही उपस्थित श्रमिकों को बोर्ड द्वारा संचालित योजनाएं व मिशन शक्ति के विषय में विस्तृत  जानकारी दी गई। इस दौरान डी के मौर्य श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंदौली, आर एस शर्मा श्रम प्रवर्तन अधिकारी चकिया, एस एन सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी नौगढ़, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जे पी सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad