चंदौली जिले मे आज फिर मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल मरीजों की संख्या हुई इतनी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, May 1, 2021

चंदौली जिले मे आज फिर मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल मरीजों की संख्या हुई इतनी



आज जिले में जिलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आज प्राप्त परिणाम में 327 व्यक्ति का रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव प्राप्त हुआ है। इनमें से 01 बालक, 05 बालिका, 93 महिला व 228 पुरूष है। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुये है।

जनपद चन्दौली में ये बरहनी ब्लाक के 51, चहनिया के 29, चकिया ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 3 व नगरीय क्षेत्र के 01, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र के 39 व नगरीय क्षेत्र के 26, धानापुर ब्लाक के 10, नौगढ़ के 01, नियामताबाद ब्लाक के 23, डी.डी.यू. नगर के 89, सकलडीहा ब्लाक के 34, शहाबगंज ब्लाक के 21 है। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।

जनपद में कोविड जाँच हेतु आज कुल 3818 नमूने संग्रहित किये गए। आज 713 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए है व 5 मृत्यु की सूचना प्राप्त हुयी है। इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 12848 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 3241 है। 9457 व्यक्ति स्वस्थ्य हो चुके है व अब तक कुल 150 मृत्यु हो चुकी है। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad