समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा धूमधाम से मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 48वां जन्मदिवस - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, July 1, 2021

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा धूमधाम से मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 48वां जन्मदिवस

 


लोकपति सिंह जिला संवाददाता

चंदौली: चकिया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वा जन्मदिन के मौके पर केक काटकर धूमधाम से मनाया। चकिया नगर स्थित गांधी पार्क परिसर में सपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है। आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करें जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके। 


सपा नेता इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व विचारधाराओं को अपनाकर ही देश व प्रदेश का भला हो सकता है क्योंकि समाजवादी विचारधारा मे सभी को बराबरी व समानता का अधिकार मिलता है जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम कर रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। 


इस मौके पर सपा नेता डॉ० रामअधार जोसेफ ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाई दी डॉ रामअधार जोसेफ कहा कि इस समय प्रदेश व देश के अंदर हालात छिपे नहीं है। आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। जनता मौजूदा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है और लोग सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे है। ऐसे में समाजवादी विचाराधारा को घर-घर तक पहुंचाया जायेगा। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर की तैयारियों में जुटकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। आम लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया जायेगा, ताकि इस जनविरोधी भाजपा सरकार से जनता को मुक्ति मिल सके। 




युवा नेता अश्वनी सोनकर ने कहा कि सूबे में अखिलेश यादव युवाओं की पहली पसंद हैं, उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में रखे और उन्हें बताये कि जन हित के मुद्दों पर सपा ने प्रदेश में सरकार रहते हुए बिना भेदभाव काम किया है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा और अखिलेश यादव फिर से सूबे के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर


 प्रदेश सचिव मनोज यादव, विनोद सोनकर, बंधु दास केसरी, सुधाकर कुशवाहा, रमेश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष इंजीनियर अवधेश यादव, शमशेर यादव, दशरथ सोनकर ,राकेश मोदनवाल, रवि प्रकाश चौबे, मुस्ताक अहमद खान, बलवंत गौड़, अजय शेखर, मृत्युंजय पांडे, बलवंत यादव प्रधान, धनंजय चौहान ,रूपेश सिंह राणा ,मुख्तार अहमद, राम लाल यादव प्रधान, संजय यादव, संतोष यादव, इत्यादि कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु उम्र की कामना करते हुए जन्मदिवस को धूमधाम से मनाया। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad