वन महोत्सव मे किया गया विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, July 2, 2021

वन महोत्सव मे किया गया विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण



लोकपति सिंह जिला संवाददाता

इलिया/ शासन द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान राजपथ रेंज के गांधीनगर पौधशाला में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्य संपन्न हुआ। जिसमें आम, जामुन, आंवला, अमरूद के अलावा शीशम, सागौन के पौधे लगाए गए।

  इस दौरान राजपथ रेंजर तारा शंकर यादव ने कहा कि मानव जीवन का वृक्षों से गहरा लगाव रहा है। वृक्ष मनुष्य को जीवन देते हैं और वृक्ष ही मनुष्य के अंतिम संस्कार के समय भी काम आते हैं। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़-पौधों की भूमिका अहम होती है। इसलिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर बल देना होगा। साथ ही इनकी सुरक्षा की उतनी ही जिम्मेदारी हम सभी की है जितना पेड़ लगाने का है। उन्होंने लोगों का अपील करते हुए कहा कि वह जितना अधिक से अधिक हो सके वृक्ष लगाने का काम करें, ताकि हमारी भावी पीढ़िया सुरक्षित रह सके।




   इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित वृक्ष बंधु परशुराम सिंह, चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश कुमार पांडेय, शमीम अली, राधे कृष्ण मिश्रा, जटाशंकर यादव, श्रीकांत कुशवाहा, ग्राम प्रधान बलवंत यादव, तालिब खान आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad