राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा शिविर का आयोजन किया गया - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, March 9, 2023

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा शिविर का आयोजन किया गया

चन्दौली(मीडिया टाइम्स)। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशन में अपर जनपद न्यायाधीश पूर्णकलिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के संरक्षण में चकिया, नौगढ ,मुगलसराय तथा सदर तहसील में अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर विवाह विच्छेद तथा भरण पोषण अधिनियम से संबंधित शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें  महिलाओं को विवाह विच्छेद तथा भरण पोषण अधिनियम से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से दी गई।

 सदर तहसीलदार महोदय द्वारा महिलाओं को उनके विभिन्न अधिकारो के बारे में जानकारी दी गई उन्होंने आगे बताते हुए कहा की आप लोग अपने अधिकारो के बारे जागरूक होंगी तभी समाज में आपको अपना हक मिल सकता है। 

उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के पराविधिक स्वयंसेवक गण मैजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad