प्रदेश सरकार के नए नए कानून फेल, चंद्रप्रभा रेंजर चकिया का खनन माफियाओं से मेल, धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का खेल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, April 6, 2023

प्रदेश सरकार के नए नए कानून फेल, चंद्रप्रभा रेंजर चकिया का खनन माफियाओं से मेल, धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन का खेल

चकिया (मीडिया टाइम्स)। प्रदेश सरकार एक तरफ खनन पर अंकुश लगाने के लिए हर दिन नये नये कानून बनाकर खनन रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन योगी सरकार कितने नियम क्यों न बना ले इस तरह के कानून खनन माफियाओ  के लिए कोई माइने नही रखती। योगी सरकार जहाँ माफियाओ के कमर तोड़ने की बात करते है, लेकिन  उनके इस वादों को उनके हि प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा अधुरा करते नजर आ रहे है।



पुरामामला चकिया क्षेत्र के शिकारगंज के प्रतिबंधित पहाडियों से वन विभाग के अधिकारियों की सह से अवैध खनन का धंधा जोरो पर पकड़ लिया है। आपको बताते चले की सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनपद चन्दौली मे पहाडी क्षेत्रों मे पूर्ण रुप से अवैध खनन पर रोक लगाया गया है। 

खनन विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय वन विभाग के मिलीभगत से पहाड़ का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। ट्रक मालिक व ड्राइवर नियम कानून को ताक पर रखकर पहाड़ की खुदाई कर रहे हैं। थाना चकिया क्षेत्र के शिकारगंज चौकी अंतर्गत गणेशपुर गांव में इस समय अवैध खनन का कार्य जोरों से संचालित हो रहा है। यही नही इसके साथ ही शिकारगंज के पहाड़ीयो पर धड़ले से अवैध खनन का कार्य चालू किया गया है। 

जानकारी होने के बाद भी पुलिस और वन विभाग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहते है। 

लेकिन सुत्रो के अनुसार अवैध खनन को चालु करने में  स्थानीय वन विभाग के चंद्रप्रभा रेंज अधिकारी अवैध खनन कर्ताओं से प्रतिमाह अवैध मोटी रकम वसुल लेते है। माफिया बेरोकटोक अपने कार्य को अंजाम देते रहते हैं।

प्रतिबंधित पहाड़ियों पर टूटा हुआ बोल्डर

जिससे अवैध खनन का धंधा जोरो पर है और सुचना के बाद भी वन विभाग के चंद्रप्रभा रेंजर अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नही करते है। जिससे साफ साफ जाहिर होता है, राम नाम का नाम है लूट सके तो लूट।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad