बार बार एनसीबी गिरने से कस्बा में अंधेरा,नही लगा ढाई सौ का ट्रांसफार्मर, केंद्रीय मंत्री का फरमान भी नही सुन रहे है अधिकारी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, May 11, 2023

बार बार एनसीबी गिरने से कस्बा में अंधेरा,नही लगा ढाई सौ का ट्रांसफार्मर, केंद्रीय मंत्री का फरमान भी नही सुन रहे है अधिकारी

चहनियां ( मीडिया टाइम्स )। कस्बा में लगा सौ केबीए का ट्रांसफार्मर का एनसीबी चौबीस घण्टे में पचासों बार गिरने से बाजार में अंधेरा छाया रहता है। कोई भी कर्मचारी इसे बार बार उठाने के लिए तैयार नही है।



कस्बा के लोग ही जाकर चलती सप्लाई में एनसीबी उठा रहे है। जबकि केंद्रीय मंत्री ने कस्बा में 250 केबीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए एक्सीयन को आदेशित कर दिया है । केंद्रीय मंत्री का आदेश भी अधिकारी मानने को तैयार नही है।

         प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि चहनियां कस्बा में सकलडीहा मार्ग पर लगा सौ केबीए का ट्रांसफार्मर में एनसीबी लगा है। 

जो दिन व रात मिलाकर 24 घण्टे में पचासों बार गिर जाता है। कोई भी कर्मचारी एक या दो बार ही जाता है। उसके बाद कस्बा के लोग चलती बिजली की सप्लाई में लग्घि से बार बार ट्रांसफार्मर उठा रहे है  जो खतरा बना रहता है। 



यह समस्या पहले भी पिछले वर्ष हुआ था। जिसे कर्मचारियों ने केबिल बदलने के बाद सही से चला। कस्बा में ढाई सौ के ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मैं दिल्ली केंद्रीय मंत्री माननीय डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय से मिलकर प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया था। जिस पर तत्काल एक्सीयन से वार्ता कर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आदेशित किया था। किन्तु एक माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुयी। कस्बा के लोग गर्मी से परेशान है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवायी नही हो रही है।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad