हैंडपंप के रिबोर के नाम पर तो कहीं शौचालय और आवास के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, June 19, 2023

हैंडपंप के रिबोर के नाम पर तो कहीं शौचालय और आवास के नाम पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेल

सकलडीहा। चन्दौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आषाढ़ मास में भीषण गर्मी से जहां पानी के लिए पशु पक्षियों के साथ आमजन मानस त्रस्त है ।वही हैंडपंप के रिबोर के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल जमकर चल रहा है। इसको लेकर जवाब देने से भी आला अधिकारी कतरा रहे हैं।

ग्राम पंचायतों से भ्रष्टाचार का पुराना नाता रहा है। कहीं शौचालय,आवास में भ्रष्टाचार तो कहीं हैंडपंप मरम्मत व रिबोर के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। इन दिनों नों विकास खंड चहनिया के डेरवा कला गांव में हैंडपंप रिबोर के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार का खेल किया गया है। यह बात गांव के राम लखन निषाद ने उजागर करते हुए बताया कि मैंने अपने पैसे से एक महीने पूर्व हैंडपंप रिबोर कराया था। जिसका धन ग्राम पंचायत से खारिज कर निकाल लिया गया है। इसकी जानकारी नेट के माध्यम से हमें हुई है। यही नहीं इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान द्वारा मेरे खाते में सात हजार रुपए भेजे जाने की भी बात कही है। इस संबंध में पूछे जाने पर ग्राम प्रधान गोपाल गुप्ता ने बताया कि हैंडपंप रिबोर का पैसा उनको दे दिया गया है। खंड विकास अधिकारी प्रमोद गुप्ता से इस संबंध में पूछा गया तो इन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कार्य योजना में यह डाला गया है कि नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है।



 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad