वृहद वृक्षारोपण अभियान वर्ष 2022 -23 के अंतर्गत अनेक प्रकार के पौधों व औषधि पौधों का किया गया रोपण - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, July 22, 2023

वृहद वृक्षारोपण अभियान वर्ष 2022 -23 के अंतर्गत अनेक प्रकार के पौधों व औषधि पौधों का किया गया रोपण

 सिकंदरपुर(मीडिया टाइम्स)। प्रमुख सचिव उप्र0शासन/निदेशक आयुर्वेद सेवाएं उप्र. लखनऊ, व डी0ओ0 वाराणसी के अनुपालन में शनिवार को राजकीय आयु0 चिकित्सालय सिकंदरपुर चकिया,चंदौली परिसर व आसपास के रिक्त स्थानों पर प्रदेश के वृहद वृक्षारोपण अभियान वर्ष 2022 -23 के अंतर्गत अनेक प्रकार के पौधों व औषधि पौधों जैसे मीठी निम्ब, आंवला, घृतकुमारी ,नाग दमन,अडूसा ,सदाबहार, हड़जोड़ , गिलोह ,लेमन ग्रास, अर्जुन, इत्यादि अनेक पौधों का रोपण चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बालमुकुंद प्रसाद (नि0 प्रदेश महासचिव चिकित्सा अधिकारी संवर्ग उप्र0) के नेतृत्व में किया गया।


 

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विशेष रुप से एशियन मेडिकल कॉलेज विस्केक,से अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्र अभिषेक कुमार सिंह द्वारा भी विदेश से लाए गए अनेक प्रकार के बीजों/औषधियों का भी परिसर में उनके द्वारा रोपण किया गया।


 

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में चिकित्सालय के फार्मासिस्ट रामायण प्रसाद कुशवाहा,भृत्य प्रभु नारायण कुशवाहा, हीरालाल, मुल्कराज सिंह ग्रामीण जनता, व जनप्रतिनिधि लोग उपस्थित रहे।


 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad