आत्महत्या के इरादे से कूदे युवक का दूसरे दिन के बाद भी नहीं मिला युवक का शरीर - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, July 9, 2023

आत्महत्या के इरादे से कूदे युवक का दूसरे दिन के बाद भी नहीं मिला युवक का शरीर

चहनिया/चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगावा सैदपुर पक्का पूल से बीते शनिवार को आत्महत्या के इरादे से कूदे युवक का पता 24 घंटे बीतने के बाद भी नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन निजी गोतखोरों के माध्यम से खोजबीन करा रहा है। लेकिन गंगा के जल स्तर में वृद्धि हो जाने से कोई सफलता नहीं मिल पायी है।

 


         सैदपुर थाना क्षेत्र के डहरा कला खुर्द निवासी रिटायर डॉक्टर जवाहर यादव का 29 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार जो कि प्राइवेट निजी क्लिनिक चलाता था। पारिवारिक विवाद के कारण शनिवार को सैदपुर पूल से आत्म हत्या की नियत से गंगा नदी में छलांग लगा दिया। जिसके बाद परिवारजन के साथ मारूफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला मय फाॅर्स मौके पर पंहुच कर निजी गोताखोरों की मदद से युवक की काफ़ी खोजबीन कराया लेकिन सफलता नहीं मिली।



 अंधकार होने की वजह से खोज कार्य रोक दिया गया।  रविवार की सुबह एक बार फिर खोज कार्य शुरू हुआ लेकिन उक्त  युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। जिससे परिजन काफ़ी परेशान है। इस संदर्भ में मारूफपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad