पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग की धारा में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, July 31, 2023

पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग की धारा में वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

धानापुर। थाना स्थानीय अन्तर्गत ग्राम तोरवां में दिनांक 27.07.2023 को विवाहित महिला की मृत्यु हो जाने सम्बन्धी घटना के सम्बन्ध में थाना हाजा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 107/2023 धारा 498A, 304B भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में

 

पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली अंकुर अग्रवाल द्वारा अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी व अन्य विधिक कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह मय टीम द्वारा मु.अ.सं. 107/2023 धारा 498A, 304B भादवि व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल अभियुक्तगण 1. अमित कुमार पुत्र मराछू राम 2. मराछू राम पुत्र स्वo बेचन राम निवासीगण ग्राम तोरवाँ थाना धानापुर जनपद चंदौली को मुखबिर खास की सूचना पर रमरजाय चट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय प्रेषित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad