वैवाहिक विवादों का समाधान कराने मे सहयोग करेंगे पारा विधिक वालंटियर - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, August 11, 2023

वैवाहिक विवादों का समाधान कराने मे सहयोग करेंगे पारा विधिक वालंटियर

चकिया। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष सुनील कुमार चतुर्थ,महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देश पर तथा अपर जनपद न्यायाधीश पूर्णकालिक सचिव श्री मान ज्ञान प्रकाश शुक्ल  महोदय  के  मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति लीगल एड क्लीनिक चकियां के पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा दिनांक 11,8,2023 को  ग्राम  पंचायत मुड़हुआं दक्षिणी मे  वैवाहिक विवादों से ना  हो परेसान  के सम्बंध में  विधिक साक्षरता  एवं जागरुकता  कार्यक्रम शिविर का  आयोजन किया गया।



 जिसमें पारा  विधिक स्वयं सेवकों द्वारा ग्रामीण महिलाओं लोगों  को बताया गया कि पति पत्नी मे छोटी छोटी बातों को लेकर परिवार मे विवाद हो जाता है  लोग न्यायालय चले जाते हैं जिससे दोनों पक्षों  को न्यायालय कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ जाता हैं  जिससे ब्यक्ति का समय ,पैसा की  बर्बादी होती हैं  वैवाहिक विवादों को आपसी सुलह समझौता के प्रक्रिया से  आगमी लगने वाले  राष्ट्रीय लोक अदालत 9,9,2023 के दिन मामलों  को निस्तारण कराया  जा सकता है जिसका पंपलेट भी वितरित किया गया।


   न्याय से वंचित अनुसूचित जाति, जनजाति , महिलाओं, दिव्यांग व्यक्ति  किसी मामलों में  मुकदमा लड़ने में सक्षम नहीं है उन्हें डीएलएसए द्वारा निशुल्क पैनल अधिवक्ता भी उपलब्ध कराए जाते हैं केंद्र व राज्य सरकार  द्वारा चलाई जा रही  विभिन्न  तरह  की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी  दी गई।


जिसमें पारा लीगल वालंटियर रजनीश कुमार, दिनेश कुमार,विनय कुमार,कृष्णा  नंद  सिंह,अभिषेक कुमार,छाया रानी,राजकुमारी,सरिता देवी ,सबीना खातून, saraffudin अंसारी, मोहन राम, शिवम, राम दुलारे,रबी प्रकाश,  पंचायत सहायक  सरोज कुमारी,  आजीविका सखी मीरा देवी, आशा ममता देवी, समुह सखी रूपा देवी, आगन वाणी विमला देवी, ग्राम संघठन सचिव  सिर मनी देवी,  स्वयं सहायता समूह कोषाध्यक्ष नीतू,परम सिला,अजय कुमार,विकास, लाल चंद उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad