गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, September 29, 2023

गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अपराधियों/अराजकतत्वों पर चन्दौली पुलिस की ताबड़तोड़ सख्त कार्रवाई

वांछित/वारंटी एवं पुरस्कार घोषित/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा लगातार अभियान


चन्दौली। थाना कंदवा पुलिस द्वारा अमड़ा तिराहे के पास से किया गया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह महोदय के निर्देशन व  क्षेत्राधिकारी सदर रामबीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कंदवा विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25000 रुपए का ईनामिया घोषित अपराधी/वांछित अनीश बिन्द पुत्र निरहू बिन्द निवासी विशुनपुरा खुर्द थाना धीना जनपद चन्दौली को अमड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली में वांछित व फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 



इसका आपराधिक इतिहास

1-मु0अ0सं0 42/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 

2- मु0अ0सं0 78/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली

इस गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में

-प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना कन्दवा जनपद चन्दौली, फूलबदन यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली, अशोक सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली, संजय मिश्रा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad