युद्ध का त्याग कर बुद्ध को अपनाने का संदेश देती अशोक विजय दशमी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Wednesday, October 25, 2023

युद्ध का त्याग कर बुद्ध को अपनाने का संदेश देती अशोक विजय दशमी

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। चकिया भीष्मपुर मे अशोक विजयदशमी  का त्योहार पुरे जोर शोर के साथ मनाया गया। 



वही धम्म यात्रा को ग्राम प्रधान भीष्मपुर अरविन्द कुमार गुप्ता द्वारा पंच शील ध्वज दिखा कर रवाना किया गया। इस दौरान धम यात्रा मे जिसमे सैकड़ो कि संख्या मे लोग शामिल हुए, धम्म यात्रा शिकारगंज चकिया सैदूपुर इलियाँ शहाबगंज लेवा आदि जगहों से होते हुए तिलौरी स्थित सम्राट लान मे समाप्त हुयी। आपको बता दें कि अशोक विजयदशमी” महान सम्राट अशोक के कलिंग युद्ध में विजयी होने के दसवें दिन मनाये जाने के कारण इसे अशोक विजयदशमी कहते हैं। इसी दिन सम्राट अशोक ने बौद्ध धम्म की दीक्षा ली थी। 



विजय दशमी बौद्धों का पवित्र त्यौहार है। ऐतिहासिक सत्यता है कि महाराजा अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद हिंसा का मार्ग त्याग कर बुद्ध धम्म अपनाने की घोषणा कर दी थी।



बौद्ध बन जाने पर वो बौद्ध स्थलों की यात्राओं पर गए। तथागत भगवान बुद्ध के जीवन को चरितार्थ करने और अपने जीवन को कृतार्थ करने के लिए निमित्त हजारों स्तुपों ,शिलालेखो ,धम्म स्तम्भों का निर्माण कराया। सम्राट अशोक के इस धार्मिक परिवर्तन से खुश होकर देश की जनता ने उन सभी स्मारकों को सजाया-सवारा और उस पर दीपोत्सव किया। यह आयोजन हर्षोलास के साथ 10 दिनों तक चलता रहा, दसवें दिन सम्राट अशोक ने राजपरिवार के साथ पूज्य भंते मोग्गिलिपुत्त तिष्य से धम्म दीक्षा ग्रहण की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad