थाना चकिया पुलिस टीम को मझराती बन्धे के पास से मिली सफलता,06 राशि गोवंश के साथ एक गौ तस्कर गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, November 10, 2023

थाना चकिया पुलिस टीम को मझराती बन्धे के पास से मिली सफलता,06 राशि गोवंश के साथ एक गौ तस्कर गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार  चन्दौली व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन, सुखराम भारती के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण , वांछित/वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी व गोवंशो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे। 


अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी व उनके द्वारा गठित टीम ने 06 राशि गोंवंश को क्रूरता पूर्वक वध हेतु  पैदल बिहार ले जा रहे गो तस्कर नन्दू यादव पुत्र स्व0 पंचम यादव निवासी ग्राम जंगल चुड़िया (भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली को मझराती बन्धे के पास से दिनांक 09.11.23 को रात्रि मे 23.50 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 321/23 धारा 3/5ए/5बी/8 गो.नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता नि. अधि. बनाम नन्दू यादव आदि 02 नफर का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध  अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

  

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण व गिरफ्तारी का स्थान-

1. नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी ग्राम जंगल चुड़िया (भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली को मझराती बन्धे के पास से गिरफ्तार किया गया। 

अपराधिक इतिहास-

(A) मु.अ.सं. 181/2017 धारा 3/5ए/8 गो.नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता नि. अधि. थाना चकिया जनपद चन्दौली बनाम नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली।

(B) मु.अ.सं. 212/2017 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली बनाम नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली।

(C) मु.अ.सं. 133/2018 धारा 3/5ए/8 गो.नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता नि. अधि. थाना चकिया जनपद चन्दौली बनाम नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली।

(D) मु.अ.सं. 098/2019 धारा 3(1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली बनाम नन्दू यादव पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली।

(E) मु.अ.सं. 321/23 धारा 3/5ए/5बी/8 गो.नि. अधि. व 11 पशुक्रूरता नि. अधि. थाना चकिया जनपद चन्दौली  पुत्र पंचम यादव निवासी जंगलचुडिया(भुसिया) थाना चकिया जनपद चन्दौली।


बरामदगी का विवरण-

1.06 राशि गोवंश( 02 राशि गाय व 04 राशि बछडा)


गिरफ्तार करने वाली  टीम-

1. थानाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार तिवारी थाना चकिया जनपद चन्दौली।

2. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र शर्मा थाना चकिया जनपद चन्दौली।

3. उ0नि0 श्री अशोक सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली।

4. उ0नि0 श्री राकेश सिंह थाना चकिया जनपद चन्दौली।

5. का0 प्रदीप यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली।

6. का0 राहुल कुमार थाना चकिया जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad