यूपी डायल 112 की महिला कर्मचारियों पर योगी सरकार सख्त, पांच नामजद सहित अन्य पर हुई एफआईआर - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, November 9, 2023

यूपी डायल 112 की महिला कर्मचारियों पर योगी सरकार सख्त, पांच नामजद सहित अन्य पर हुई एफआईआर

यूपी ( मीडिया टाइम्स )। डायल 112 की आंदोलन कर रही महिला कर्मचारियों के मामले को लेकर योगी सरकार सख्त हो गई है। पहले डायल 112 के एडीजी को हटाया गया और अब महिला कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लखनऊ पुलिस की तरफ से पांच नामजद समेत 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वेतन बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर महिला कर्मचारी तीन दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं। इन्हें सपा और कांग्रेस का भी समर्थन मिल गया है। अखिलेश यादव इन्हें लेकर एक के बाद एक कई पोस्ट एक्स पर कर चुके हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष इन महिला कर्मचारियों से मिलने खुद पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी महिला कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने हर्षिता कश्यप, पूजा सिंह, रीना शर्मा, मंजू सोनी और शशि पर नामजद और 200 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर बलवा भड़काने, प्रदर्शन कर मार्गबाधित करने, इमरर्जेंसी सेवा बाधित करनेऔर सरकारी निर्देशों के उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad