गैंगस्टर एक्ट का वांछित 15 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, November 23, 2023

गैंगस्टर एक्ट का वांछित 15 हजार रूपए का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली डा. अनिल कुमार के द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पंजीकृत अभियोगों  के वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये 

निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली विनय कुमार सिंह के निर्देशन एवम् क्षेत्राधिकारी पं0 दीन दयाल उपाध्याय नगर अनुरुद्ध सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर शेषधर पाण्डेय के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा  मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अलीनगर पर पंजीकृत मु.अ.सँ. 296/23 धारा 3(1) उ.प्र.गिरोहबन्द एवम् समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना अलीनगर जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शनि साहनी पुत्र राम जतन साहनी निवासी ग्राम पियरोपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर कि अभियुक्त शनि साहनी बिलारी डीह अन्डर पास हाईवे के चन्दौली जाने वाली लेन पर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है को आज दिनांक 23.11.2023 को समय करीब 12.10 बजे बिलारी डीह अन्डर पास हाईवे के चन्दौली जाने वाली लेन से गिरफ्तार किया गया है। 

अभियुक्त शनी साहनी उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु   पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली द्वारा पन्द्रह हजार रूपये के नगद पुरस्कार की घोषणा पूर्व में की गयी है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad