टाण्डाकला में पीपा पांटून पुल पर जाने वाले मार्ग पर गढ्ढे से होकर आते जाते राहगीरों को हो रही परेशानियाँ कभी भी हो सकता है बड़ी घटना - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, November 25, 2023

टाण्डाकला में पीपा पांटून पुल पर जाने वाले मार्ग पर गढ्ढे से होकर आते जाते राहगीरों को हो रही परेशानियाँ कभी भी हो सकता है बड़ी घटना

चहनियां ( मीडिया टाइम्स )।  टाण्डाकला में पीपा का पांटून पुल शुरू तो करा दिया गया लेकिन पुल पर जाने वाले मार्ग पर जगह जगह गढ्ढो को भरा नही गया। जिससे आने जाने वाले लोगो को खतरा बना रहता है, जिसे लेकर लोगो मे आक्रोश ब्याप्त है। 

           कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव दर्शन पूजन करने व क्षेत्र के लोगों को वाराणसी आने जाने के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा पीपा पांटून पुल का निर्माण करवाया। जो बाढ़ के दौरान 15 जून को हटा दिया गया था। आवागमन के लिए 23 नवम्बर  गुरुवार को पुल शुरू करा दिया गया। 

लेकिन टाण्डा बाजार से गंगा पर बने पुल पर जाने वाले मार्ग को दुरुस्त नही कराया गया। घटवारी मां मन्दिर के पास से लेकर कई जगह गढ्ढे है जो भरा नही गया, दो पहिया व चार पहिया वाहन कभी भी इसमे गिरकर घटना घट सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर जाने के लिए लोगो घटवारी माता मंदिर के पास से गुजरना पड़ता है।

 जो कि बड़ा गढ्ढा है। यदि इसे दुरुस्त नही कराया गया तो बड़ी घटना घट सकती है, ग्रामीणों ने इसे विभागीय अधिकारीयो से दुरुस्त कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad