प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं का बढ़ा मान सम्मान: दर्शना सिंह - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, December 11, 2023

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं का बढ़ा मान सम्मान: दर्शना सिंह

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  सकलडीहा, विकास खण्ड के दरियापुर व घरचित गांव में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का अयोजन किया गया। 

जिसमे दरियापुर में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा की सांसद दर्शना सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजल्वित कर किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। इस मौके पर दर्जनों लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए विकसीत भारत के लिए संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गरीब,किसान,महिला,युवा के विकास को लेकर तमाम जनकल्याणकारी योजनाओ को संचालित किया जा रहा है।

जिसमे आवास, किसान सम्मान, आयुष्मान, सामूहिक विवाह योजना, मुफ्त राशन,नि:शुल्क स्वास्थ्य शिक्षा और खाद्यान वितरण है। प्रधानमंत्री का यह गारंटी है कि 2047 अपना भारत विकसित राष्ट्र होगा। इसलिए हम सभी को उनके हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। दर्शना सिंह ने कहा कि आज गरीब को ना तो इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है और न ही शादी के लिए किसी से कर्ज लेना पड़ रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में महिलाओं का मान सम्मान के साथ अधिकार भी मिल रहा है। 

वही विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए थे। जहाँ सम्बंधित अधिकारी ग्रामीणो को बाकायदा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया गया। अंत में पीएम, सीएम व आयुष्मान व पीएम सम्मान निधि योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण किया गया। 

इस मौके पर बीडीओ केके सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव, ग्राम विकास अधिकारी गणेश अहीर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, अरूण मिश्रा, प्रधान संजय यादव, सुरेश यादव, अर्जुन मौया सहित अन्य अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad