जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के वरिष्ठ सर्जन अशोक कुमार को किया गया सम्मानित - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, December 22, 2023

जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के वरिष्ठ सर्जन अशोक कुमार को किया गया सम्मानित

चकिया ( मीडिया टाइम्स )। परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंर्तगत वित्तीय वर्ष 2022-2023 में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी चन्दौली के सभागार में एक जनपद स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

जिसमे मुख्य अतिथि अपर निदेशक मण्डल वाराणसी डॉक्टर मंजुला सिंह के उपस्थिति में आयोजित किया गया।

आपको बता दे कि डॉक्टर अशोक कुमार सर्जन पिछले कई सालों से मरीज के इलाज के साथ-साथ समाज सेवा में भी जुड़े रहते हैं। उनके चरित्र और व्यवहार की तुलना भी नहीं किया जा सकता क्योंकि यह बहुत ही उदार प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं।

मरीज के प्रति उनका बहुत ही अच्छा विचार रहता है। वह हमेशा दूसरों की भलाई के लिए ही कार्य को करते हैं। जिले स्तर पर भी इनका प्रशंसा की जाती है। जिले के कई ब्लॉकों में इनके द्वारा कैंप लगाकर नसबंदी किया जाता है। जिसके कारण इन्हें उत्कृष्ट पुरस्कार भी दिया गया है।


 जिसमे चंदौली में मिनिलैप के माध्यम से जनपद में सबसे ज्यादा आपरेशन करने वाले डॉक्टर अशोक कुमार वरिष्ठ सर्जन जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया चन्दौली को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वही वरिष्ठ सर्जन को सम्मानित होने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया अस्पताल के लोगों मे हर्ष है। 


इस सम्मान समारोह में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर आर०बी० शरण, डीपीएम सत्यप्रकाश, परिवार नियोजन विशेषज्ञ राजेश राय, समस्त ब्लाक के प्रभारी अधीक्षक, डीसीपीएम सुधीर रॉय उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad