जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में वारण्टियों को गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, January 19, 2024

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में वारण्टियों को गया गिरफ्तार

चंदौली (मीडिया टाइम्स)। डॉ0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान तथा वांछित/ वारण्टियों की गिरफ्तारी के हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न  थाना क्षेत्र में कुल 04 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया।  



वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये सघन अभियान के दौरान उ0नि0 विजयबहादुर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वारण्टी मनोज कुमार पुत्र कन्हैया लाल निवासी ग्राम जीयनपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली (सम्बन्धित मु0नं0 2087/2021 धारा 138 एनआईए मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली) को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया।


थाना चकिया वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये सघन अभियान के दौरान थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति व उनके द्वारा गठित टीम ने मा0 न्यायालय से निर्गत एनबीडब्लू सी0एन0 नं0 635/96 धारा 26 वन अधि0 थाना चकिया से संबंधित वारंटी अभि0 1.श्यामलाल  पुत्र मुखराम निवासी ग्राम कौड़िहार थाना चकिया जनपद चन्दौली व एनबीडब्लू CN 62/19 धारा 363/366a/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना चकिया से सम्बन्धित वारन्टी अभियुक्त 2. मुन्नी पुत्र मुखराम निवासी ग्राम कौडिहार थाना चकिया जनपद चन्दौली को उनके घर के बाहर से  गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


थाना बबुरी वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये सघन अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बबुरी अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में बबुरी पुलिस द्वारा वांछित अपराधियो/वारण्टियो के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में मा0 न्यायालय श्रीमान् अपर न्यायिक मजि0 चकिया चन्दौली द्वारा निर्गत वारण्ट न0मु0फौ0 29/2001 सरकार बनाम घुरफेक्कन वगै0 धारा 323/504/325 IPC थाना बबुरी जिला चन्दौली ता0 पेशी 25.01.24 से सम्बन्धित अभि0. 1.घुरफेक्कन पुत्र शिवचरण (शिवचन्द) नि0 ग्राम रतरांव(सिकन्दरपुर) थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 55 वर्ष को उसके दरवाजे से मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में समय 14.10 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad