नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कर भगाने का आरोपी गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, January 8, 2024

नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर कर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

अलीनगर तिराहा टैम्पो स्टैण्ड से अभियुक्त को फरार होने के लिए वाहन का इन्तजार करते किया गया गिरफ्तार


घटना का विवरण:- को वादीनी निवासी थानाक्षेत्र सकलडीहा जनपद चन्दौली ने थाना स्थानीय पर तहरीर दिया कि मेरी 16 वर्षीय लड़की को मेरे ही गांव का राजा पुत्र महंगी राम ग्राम सकलडीहा मेरी लडकी खुश्बु के ऊपर काफी समय से बुरी नजर रखता था तथा रात को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है।



वादीनी के तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 08/24 धारा 363/366 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली पर पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई। 


गिरफ्तारी का विवरण:-

पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह  द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-08/2024 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त राजा पुत्र महंगी राम निवासी ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को अलीनगर तिराहा टैम्पो स्टैण्ड सकलडीहा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।तथा मुकदमा उपरोक्त की अपहृता को बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण राजीव कुमार सिंह, मीरा यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad