झोलें में छुपा कर ले जाए जा रहे 1.6 किग्रा0 अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, January 15, 2024

झोलें में छुपा कर ले जाए जा रहे 1.6 किग्रा0 अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

चकिया ( मीडिया टाइम्स )।  पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार चन्दौली के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती  के


 आदेशानुसार चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण, मादक पदार्थो की रोकथाम, वांछित/वारंटी अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार द्वारा गठित टीम ने मुखबीर की सूचना पर गांधीनगर पुलिया से समय 08.15 बजे अभियुक्त चन्दन मोदनवाल पुत्र राम अधार मोदनवाल निवासी मछली मण्डी दुर्गानगर कस्बा चकिया थाना चकिया जनपद चन्दौली  को 1.600 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ गिरफ्तारी/बरामदगी की गयी।

गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 007/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


गिरफ्तारी टीम का विवरणः -

1. थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति थाना चकिया जनपद चन्दौली। 

2. उ0नि0 दुर्गादत्त यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली।

3. उ0नि0 दिनेश चन्द्र पटेल थाना चकिया  जनपद चन्दौली।

4. हे0का0 भोला यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली।

5. हे0का0 नन्दलाल सरोज थाना चकिया जनपद चन्दौली।

6. हे0का0 अभयानन्द राय  चकिया जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad