बाबा साहब की प्रतिमा को अपमानित करने पर 8 घंटे के भीतर आरोपीयों को चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, January 29, 2024

बाबा साहब की प्रतिमा को अपमानित करने पर 8 घंटे के भीतर आरोपीयों को चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 -शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा को अपमानित करने पर चन्दौली पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक चंदौली ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए, दिया कार्यवाही का निर्देश



बबुरी। ग्राम पंचायत भटपुरवा के वादी मुकदमा छोटेलाल पुत्र विक्रमा निवासी ग्राम भटपुरवा थाना बबुरी जनपद चन्दौली मय हमराह 27 नफर ग्रामवासी के उपस्थित थाना आकर एक किता प्रार्थना पत्र दिये कि राजस्व ग्राम भदौलिया थाना बबुरी जनपद चन्दौली में ड़ा0 भीम राव अम्बेडकर के मूर्ति पर कुछ अवान्छित तत्वों द्वारा जूतों की माला पहनाना ,कालिख पोतना व  गोबर आदि फेकने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिये



 जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 11/24 धारा 295ए भादवि0 बनाम 1- जय प्रकाश पुत्र स्व0 मनोज ,2- इन्द्रजीत यादव पुत्र पप्पु ,3-अमन यादव पुत्र स्व0 सुन्नर यादव ,4- रामसेवक पुत्र पप्पू ,5- रोहित यादव पुत्र अज्ञात , 6 मजू इमरान पुत्र अज्ञात समस्त निवासीग्राम त्रिभुवनपुर  थाना बबुरी जनपद चन्दौली पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 देव कुमार चौबे द्वारा प्रचलित है।घटना के सम्बन्ध में निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।


 लाईन-आर्डर से सम्बन्धित कोई समस्या नहीं है। गांव से कुछ संदिग्ध व नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बाद जांच व पूछताछ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। 




नाम व पता अभियुक्तगण/संदिग्ध अभियुक्त निम्न है-इन्द्रजीत यादव पुत्र पप्पू यादव उम्र 19 वर्ष, अमन यादव पुत्र स्व0 सुन्नर यादव उम्र 20 वर्ष ,रामसेवक राजभर पुत्र पप्पू प्रसाद उम्र 19 वर्ष ,रोहित यादव पुत्र विजेन्द्र यादव उम्र 19 वर्ष,मजू इमरान पुत्र सुक्खू उम्र 20 वर्ष, सतेन्द्र गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता उम्र 19 वर्ष 

7-सोनल खरवार पुत्र सुभाष खऱवार उम्र 18 वर्ष

8- एक बाल अपचारी 

समस्त निवासीग्राम त्रिभुवनपुर  थाना बबुरी जनपद चन्दौली

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad