बंजर भूमि पर कब्जा कर बनवाया गया मकान पर चढ़ा प्रशासन का बुलडोजर मकान हुआ जमींदोज कब्जाधारियों में मचा हड़कंप - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Saturday, January 6, 2024

बंजर भूमि पर कब्जा कर बनवाया गया मकान पर चढ़ा प्रशासन का बुलडोजर मकान हुआ जमींदोज कब्जाधारियों में मचा हड़कंप

 चंदौली। शहाबगंज के केरायगांव में अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान बंजर भूमि पर कब्जा कर बनवाया गया मकान जमींदोज कर दिया गया। केरायगांव के सराफत हुसैन ने 0004 हेक्टेयर बंजर भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर पीलर पर पक्का निर्माण कर रिहायशी मकान बना लिया था। 



इसकी शिकायत गांव निवासी साजिद खान ने उपजिलाधिकारी चकिया के यहां किया था। 


तत्कालीन उपजिलाधिकारी ज्चाला प्रशाद ने हल्का लेखपाल के रिपोर्ट पर 22 अक्टूबर को अतिक्रमणकर्ता के विरोध में फैसला सुनाया था।


 तत्काल अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने का निर्देश दिया था। बावजूद अवैध अतिक्रमणकारी सराफत हुसैन ने कब्जा नहीं हटाया। 


सरकार के आदेश की अवहेलना के मद्देनजर उपजिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर ने 30 दिसम्बर को दोबारा कब्जाधारी को आदेश दिया की 5 जनवरी 2024 तक कब्जा हटा ले, अन्यथा राजस्व विभाग कब्जा हटवाएगा। 


इसका सारा खर्च अतिक्रमणकारी से वसूला जाएगा। न्यायालय के आदेश पर राजस्व निरीक्षक गौतम मौर्य शनिवार को बुलडोजर लेकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं जेसीबी से अवैध रूप से बनवाए गए मकान को ध्वस्त करा दिया गया।सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad