नाबालिक के साथ मारपीट व अश्लील हरकत करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, January 8, 2024

नाबालिक के साथ मारपीट व अश्लील हरकत करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा० अनिल कुमार द्वारा महिला सम्बन्धित अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये 

 निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को मुखबीर की सूचना पर ग्राम धरांव से समय 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया।

वादी निवासी थाना धानापुर जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दिया कि गाँव के विनय यादव पुत्र रामराज यादव ने दिनांक 21.12.2023 को रात करीब 12.00 बजे मेरी नतिनी की हाथ की कलाई पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। नतिनी द्वारा अश्लील हरकत करने से मना करने पर गाली गलौज व मारा पीटा गया जिससे नतिनी को चोटे आयी है।

उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 180/23 धारा 354,323,504,506,452 भादवि व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। 

पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विनय कुमार यादव पुत्र रामराज यादव निवासी ग्राम गजेन्द्रपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष बताया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय प्रेषित किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 

1.उ0नि0 सन्तोष कुमार थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

2. हे0का0 धीरेन्द्र यादव थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad