कमीशन बढोत्तरी की मांग को लेकर कोटेदारो ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया समर्थन - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, January 5, 2024

कमीशन बढोत्तरी की मांग को लेकर कोटेदारो ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया समर्थन

धानापुर ( मीडिया टाइम्स )। ब्लाक के सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारो ने  ब्लॉक अध्यक्ष राजनारायण सिह के नेतृत्व मे  हाथो मे हड़ताल की तख्तिया और  ई-पाॅश मशीन बंद रख कर आल इंडिया फेयर प्राइज शाप डीलर्स फेडरेशन के उच्चस्थ पदाधिकरिओ द्वारा कमीशन बढोत्तरी सम्बन्धित एक जनवरी 2024 से चलाये जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया।

हड़ताल को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष राजनारायण सिह ने कहा कि हम सभी कोटेदार शासन की मंशानुसार राशन वितरण करते है। कोरोना काल मे हम सभी ने अपना जान जोखिम मे डालकर दो दो बार राशन वितरित किए। 

इसकी सराहना देश भर मे हुई लेकिन प्रदेश की सरकार हम लोगो के कमीशन बढोत्तरी पर थोड़ा भी ध्यान नही दे रही है। वर्तमान मे हम लोगो को महज  90 रुपया प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाता है। इतने कम कमीशन मे  परिवार का भरण-पोषण कर पाना बहुत ही मुश्किल है जबकि अन्य प्रदेशो मे 200 रुपया से अधिक कमीशन दिया जाता है। 

उन्होंने बताया कि केन्द्र की सरकार" वन नेशन वन राशन "की व्यवस्था की है इसी तर्ज पर वन नेशन वन कमीशन की भी व्यवस्था होनी चाहिए और हम सभी का भी कमीशन 200 रुपया होना चाहिए।

अंत मे सभी कोटेदारो ने एक स्वर मे कहा कि हम सभी की मांगो को जब तक  सरकार के द्वारा नही  माना जायेगा हम सभी अपने हाईकमान  के आवाहन पर राशन वितरण का कार्य बन्द कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगे।

इस दौरान मुख्य रूप से दिनेश मिश्र, तेजनारायण सिंह, केशव प्रसाद, रामदुलार, सतीश सिंह, बिहारी शर्मा, सुनिल यादव, रामेश्वर गुप्ता, महेंद्र तिवारी, सविता भारती, विपिन कुमार, प्रमोद, संध्या देवी, नवल सिह, हीरालाल, रामनिवास, गुलाबी देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad