राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं निषाद एकता संगठन द्वारा भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा मे उमड़ा सैलाब - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, January 23, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं निषाद एकता संगठन द्वारा भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा मे उमड़ा सैलाब

बलुआ। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर में भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं निषाद एकता संगठन बलुआ के स्वयंसेवकों ने बलुआ-सराय के हनुमान मंदिर से पतित पावनी मां गंगा का दर्शन करते हुए चहनियां के प्रभु शिव के मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा में श्री राम भक्त पताका फहराते हुए चल रहे थे। लोगों के द्वारा बाइक रैली का भी आयोजन किया गया था।वहीं शोभायात्रा में भगवान श्री राम, मां सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के जयकारों से दिशाएं गुंजायमान हो रही थीं। श्रद्धालु भगवान राम के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।



इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्य पदाधिकारियों में शिवपूजन जी,डॉ विवेक जायसवाल जी,भजपा किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह जी,भाजपा



 मण्डल अध्यक्ष चहनियां योगेंद्र मिश्रा जी,निषाद एकता संगठन बलुआ के अध्यक्ष राहुल साहनी जी,भाजयुमो मंडल महामंत्री घनश्याम चौरसिया जी,भाजपा बूथ अध्यक्ष राजू जायसवाल जी ,रविन्द्र जी,आशु जी,रामू गुप्ता,आकाश चौधरी (आशु), रविंद्र निषाद,रमन निषाद, सूरज निषाद, रोहित निषाद, अजीत निषाद, कल्लू निषाद अभिषेक निषाद पवन निषाद किल्लू बादल आशीष निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad