दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, January 7, 2024

दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

नौगढ़। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि संगठन से मिलकर काम करने में संघ को मजबूती मिलती है। कोई भी संघ तभी मजबूत होता है जब पदाधिकारी समर्पण भाव से काम करते हैं।



 संघ का उद्देश्य उसके हितों की रक्षा करते हुए सभी को साथ चलना होता है। वह रविवार को नौगढ़ में दुर्गा मंदिर पोखरा पर आयोजित दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ जनपद चंदौली के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।



 उन्होंने कहा कि काशी वन्य जीव प्रभाव  रामनगर में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची नहीं बन रही है। 26 साल से नौकरी करने वालों का कोई लेखा-जोखा  नहीं है। इसके लिए संगठन को मजबूती से लड़ना होगा।


 विशिष्ट अतिथि ‌महासंघ के सोनभद्र जिलाध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मियों ने संगठन के चुनाव में पूरी तत्परता के साथ अध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव किया इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। महासंघ के प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद खरवार ने कहा कि संगठन का काम तभी पूरा होता है जब वह संघ के उद्देश्य को ध्यान में रखकर काम करता है। 


नई कार्यकारिणी संगठन की मजबूती के साथ कर्मचारी हितों के लिए मिलकर काम करे यही उसका उद्देश्य होना चाहिए।



 इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी पी के सिंह और वन क्षेत्राधिकारी मकसूद हुसैन ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि संघ में बहुत बड़ी शक्ति होती है। उसका उपयोग हम सभी को विभाग में निष्ठा से काम करते हुए कर्मचारी हितों के लिए करना होगा। 

अतिथियों ने कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भोरिक यादव, मंत्री अफरोज खान, उपाध्यक्ष द्वारिका मोदनवाल, कोषाध्यक्ष मुंशी यादव, संयुक्त मंत्री बाबा चौहान, संगठन मंत्री मंजू , शिवपुजन सिंह यादव और कार्यकारिणी के 8 सदस्यों कांता, मुन्नी लाल, मुन्ना, सूर्यकांत, गुलाब, अशोक, विनोद, महेंद्र को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्याओं के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 

हक व अधिकार की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुरारी मौर्य, जिला संरक्षक रामाशंकर यादव,  महासंघ के पूर्व जिला मंत्री लाल बहादुर, पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad