चन्दौली पुलिस द्वारा 01 पशु तस्कर को भी किया गया गिरफ्तार, तस्करों के मन में भय का घर बनाती चन्दौली पुलिस - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, February 11, 2024

चन्दौली पुलिस द्वारा 01 पशु तस्कर को भी किया गया गिरफ्तार, तस्करों के मन में भय का घर बनाती चन्दौली पुलिस

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  डॉ अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा पशु तस्करों/अवैध

 शराब तस्करों व शातिर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में उ0 नि0 राजकुमार तिवारी व उ0नि0 सूरज सिंह चौकी प्रभारी नवही मय हमराह नवही पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 01 मैजिक वाहन पर गोवंशों को लादकर वध हेतु चुनार (मिर्जापुर) की तरफ हाइवे के रास्ते भगवानपुर मोड़ होते हुये नवही पुलिया के रास्ते चांद बिहार को ले जाने वाला है। इस सूचना पर भगवानपुर मोड़ पर घेराबन्दी करके चेकिंग शुरू की गयी कुछ देर बाद सामने से 01 वाहन आते हुए दिखाई दिया।

पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर मैजिक अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गया। मैजिक में सवार ड्राइवर व सहकर्मी नहर में कूद कर भगाने लगे। पुलिस टीम दवारा भाग रहे सहकर्मी को गिरफतार कर लिया गया तथा ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाठे उर्फ कमलेश विन्द पुत्र स्व0 रामअधार बिन्द निवासी शहवाजपुर थाना चांद जनपद कैमूर (भभुआ) बिहार उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। बरामद मैजिक की तलाशी के दौरान 08 गोवंश बरामद हुए।

बरामदगी का विवरण-

1. एक मैजिक वाहन संख्या UP70JT7087  

2. 08 राशि गोवंशीय पशु।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह थाना चन्दौली जनपद चन्दौली।

2. उ0नि0 राजकुमार तिवारी।

3. उ0नि0 सूरज सिंह।

4. हे0का0 अश्वनी कुमार सिंह।

5. का0 अखिलेश सिंह।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad