मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, February 9, 2024

मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में चलाए जा

 रहे अभियान के क्रम में विनय कुमार सिह अपर पुलिस अधीक्षक एवं अनिरूद्ध सिंह क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय विजय बहादुर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  मु0अ0सं0- 21/2024 धारा 363,366 भादवि  थाना मुगलसराय चन्दौली में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण-

वादिनी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ने तहरीर दिया कि प्राथिनी की नाबालिक पुत्री घर से दिनांक 13.01.2024 को परीक्षा देने के लिए निकली थी। लेकिन पुत्री वापस घर नहीं आयी। उपरोक्त तहरीर के आधार पर थाना मुगलसराय पर मु.अ.सं. 21/2024 धारा 363,366 भादवि थाना मुगलसराय चन्दौली पर पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई।

विवेचना के दौरान पीड़िता को पुलिस टीम द्वारा बरामद किया जा चुका है।  


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।

2. उ0नि0 हरिकेश चौकी प्रभारी कस्बा थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।

3. हे0का0 देवब्रत उपाध्याय थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली। 

4. का0 मनोज कुमार यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad