गरीब का गिरा आशियाना, खुले आसमान के निचे रहने को विवश - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, March 1, 2024

गरीब का गिरा आशियाना, खुले आसमान के निचे रहने को विवश

चकिया (मीडिया टाइम्स)। पिछले दिनों रुक रुक कर हो रही बारिश के कारन मजदूर संतोष कुमार


 

पुत्र स्व. बचाऊ यादव निवासी अमरा उत्तरी का कच्चा मकान गिर गया। मेहनत मजदूरी कर कच्चे मकान में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार कमजोर हो गयी। 



जिसके कारण उसमें दरार आ गयी। संतोष कुमार को रहने का कोई और ठिकाना ना होने के कारण परिवार कच्चे मकान में ही रहने को मजबूर था। रात में अचानक दीवार भरभरा कर निचे गिर गयी।


 समय रहते संतोष का परिवार मकान से बाहर निकल गये। जिसके चलते परिवार के सदस्य बाल बाल बच गये। पीड़ित संतोष कुमार ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगायी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad