संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए घर -घर भी जाएंगे स्वास्थ्यकर्मी - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, April 1, 2024

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए घर -घर भी जाएंगे स्वास्थ्यकर्मी

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  1 अप्रैल 2024 विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान का शुभारंभ

 सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित एवं रैली को हरी झंडी में दिखा कर रवाना किया। साथ ही  सीडीओ एवं मौजूद अन्य अधिकारियों का आभा आईडी बनाया गया।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 1 से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियन्त्रण अभियान चलाया जायेगा। प्रभावित जनपदो में चलाया गया अभियान के अच्छे परिणाम प्राप्त होने के पश्चात प्रत्येक वर्ष तीन चरण में प्रदेश के समस्त जनपदो में अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए अब तक इसके 18 चरण पूर्ण कर लिए गये है। जिसके प्रभाव से संचारी रोग में होने वाले मृत्यु दर में काफी कमी आ गयी। जिस कारण उत्तर प्रदेश पुरे देश में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर चुका है। उंहोने ने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम को शिखर पर पहुचाये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वाई के राय ने कहा कि जनपद व ब्लॉक स्तर पर शुरू हुये संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के मद्देनजर विभाग ने पूरी पूरी तैयारी कर ली है। रैली में संचारी रोगों से बचाव के उपकरण जिसमें फागिंग मशीन,लार्वा साईडर पंप, आदि उपकरणों को भी रखा गया जिसमें पोस्टर व बैनर के साथ आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही आशा कार्यकर्ता के मदद से संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक कर साफ-सफाई के प्रति प्रोत्साहित किया जाएग।


अप्रैल माह में संचारी रोग अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर दस्तक अभियान की अपनी सामान्य गतिविधियों के साथ माइक्रोप्लान के अनुसार प्रतिदिन कार्यक्षेत्र में आने वाले परिवारों के सभी सदस्यों का आभा सृजन भी आवश्यक रूप से करेंगे और वह परिवार को उक्त आभा नंबर से अवगत कराएंगे। आशा द्वारा पूर्व में इ-कवच पर अंकित विवरण का उपयोग कर सकती हैl अथवा आवश्यकतानुसार सूचना अधतन कर सकती है। नए सिरे से पूर्ण विवरण भर कर आभा सृजन किया जा सकता है। इस तरह से प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक परिवार को आभा सृजन से अनिवार्य रूप से संतृप्त किया जाएगा।

आभा का सृजन  इ-कवच एप पर संबंधित व्यक्ति का आधार नंबर सही सही अंकित मुक्त आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओ0टी0पी प्राप्त कर बना सकते हैंl यदि आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में आधार पर अंकित नाम लिंग एवं जन्म तिथि का विवरण आधार में जो भी अंकित है। वह सही दर्ज कर के बिना ओ0टी0पी के सृजित किया जा सकता है। प्रत्येक परिवार पर्याप्त समय उपलब्ध कराने के लिये दस्तक अभियान की अवधि तीन सप्ताह रखी गई है।


जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) पी के शुक्ला ने बताया कि 1 से शुरू हो कर 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसी बीच दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल तक चलेगाl अभियान में स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर सर्वे  कर इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), टी.बी. व फाइलेरिया के संभावित मरीजों व कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर सूची बनाएंगी। साथ ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान में विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग गतिविधियां संचालित की जायेंगी। 

जिसके लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की निगरानी की जायेगी। कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो यह सुनिश्चित किया जायेगा। ग्रामीण व मलिन बस्तियों में पीने के पानी की जांच भी की जायेगी। इसके साथ ही आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ता घर-घर सर्वे अभियान के तहत हर पांचवा घर में संचारी अभियान जागरूकता स्टिकर भी चस्पा करेंगी।

सहायक मलेरिया अधिकारी राजीव सिंह ने बताया - संचारी रोगों व दिगामी बुखार की रोकथाम अभियान के साथ ही दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा। प्रशिक्षित कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के लिये प्रचार एवं प्रसार से संबंधी गतिविधियों को संचालित करेंगी। इसके साथ-साथ आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों तथा अन्य रोगों के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें सूचीबद्ध करेंगी। इनमें मुख्य रूप से बुखार, इंफ्लुएंजा, दिमागी बुखार, टीबी, फाइलेरिया, कुपोषण और दिव्यांगता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में निगरानी समितियों की अहम भूमिका होगी। निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता, परिवार में किसी सदस्य को बुखार या परिवार के किसी सदस्य दो सप्ताह से ज्यादा खांसी व बुखार तो नहीं है या परिवार में किसी का वजन कम हो रहा हो या किसी बच्चे के स्वास्थ्य का स्तर सामान्य से कम तो नहीं, ऐसे परिवारों के मरीजों की लाइन लिस्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को सौपेंगी।

 इस अभियान में 12 विभागों को शामिल किया गया है। जिसमें नगर निगम जिला पंचायत, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार पोषाहार विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग,सिंचाई विभाग तथा नगर विकास विभाग हैं। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ वाई के राय,एसीएमओ डॉ आर बी शरण ,डाॅ हीरा लाल ,डॉ अमित दुबे ,डीएमओ पीके शुक्ला, एएमओ राजीव सिंह एवं मलेरिया विभाग के स्टाफ कर्मी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad