धानापुर पुलिस द्वारा अभ्यस्त शातिर चोर गिरफ्तार, पंचायत भवन का ताला तोड़, चोरी की घटना को अन्जाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Friday, June 7, 2024

धानापुर पुलिस द्वारा अभ्यस्त शातिर चोर गिरफ्तार, पंचायत भवन का ताला तोड़, चोरी की घटना को अन्जाम देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )। थाना स्थानीय अन्तर्गत ग्राम तोरवां में दिनांक 06.06.2024 को दो चोरों

 द्वारा पंचायत भवन का ताला तोड़कर प्रिन्टर की चोरी करने की घटना घटित हुई। ग्राम प्रधान तोरवां कमलेश कुमार गुप्ता की तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु.अ.सं. 77/2024 धारा 380, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। 

 पुलिस अधीक्षक  चन्दौली  अनिल कुमार द्वारा जनपद चन्दौली में चोरी से सम्बन्धित अपराध एवं अपराधियों पर रोकथाम एवं गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली  विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के निर्देशन में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रमेश यादव मय टीम द्वारा गस्त के दौरान ग्राम तोरवां में पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखे प्रिन्टर को चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गांव वालों के मदद से चोरी करने हेतु प्रयोग किये उपकरण के साथ पकड़ लिया गया।

जिसके पास से चोरी का प्रिन्टर मिला तथा एक व्यक्ति मौके से भाग गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त कौशिक पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम सिरसी थाना अलीनगर जनपद चन्दौली को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 


विवरण बरामदगी निम्नवत है-


1. एक अदद प्रिंटर कम्पनी canon माडल नं0 PIXMA TS3370S 

2. एक लोहे का सिल्वर कलर का रॉड (ताला तोड़ने हेतु)

3. एक टूटा हुआ ताला कमरे का

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम


1. SO प्रशान्त कुमार सिंह- थानाध्यक्ष थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

2. उ0नि0 रमेश यादव- चौकी प्रभारी नगंवा थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

3. का0 आशीष कुमार- थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

4. का0 सर्वेश कुमार - थाना धानापुर जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad