थाना बलुआ व थाना धानापुर की संयुक्त टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Monday, June 3, 2024

थाना बलुआ व थाना धानापुर की संयुक्त टीम द्वारा गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चंदौली ( मीडिया टाइम्स )।  दिनांक 15.03.2023 को वादी सुनील शर्मा पुत्र रामजी शर्मा ग्रा०

 डेढवलियां पो० शहीदगांव थाना धानापुर जनपद चन्दौली जो संध्या हास्पीटल धानापुर के प्रबंधक है। जिनको कुछ दिनो से अलग- अलग मोबाइल नम्बर से फोन करके 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

नही देने पर महिला से छेड़खानी रेप आदि मुकदमे में फंसाकर बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0- 31/2023 धारा 388 भादवि थाना धानापुर जनपद चन्दौली पंजीकृत किया गया था।

उपरोक्त प्रकरण के संज्ञान में आते ही डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश किया गया था।

जिस क्रम में विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सदर व रघुराज क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के पर्यवेक्षण में शैलेश कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक बलुआ व प्रशान्त कुमार सिंह थानाध्यक्ष धानापुर के नेतृत्व उपरोक्त अपराधी के गिरफ्तारी हेतु चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिरी से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बलुआ व थाना धानापुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर शैलेन्द्र पाण्डेय उर्फ कवि पुत्र मिथलेश पाण्डेय निवासी धराहरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली मथेला नहर पुलिया के पास वहद ग्राम मथेला से समय 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः

1.शैलेश कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक बलुआ जनपद चन्दौली मय टीम।

2.प्रशान्त कुमार सिंह थानाध्यक्ष धानापुर जनपद चन्दौली मय टीम।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad