थाना इलिया पुलिस द्वारा 04 गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Tuesday, July 9, 2024

थाना इलिया पुलिस द्वारा 04 गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

चन्दौली ( मीडिया टाइम्स )।  पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध शराब/ गोतस्करों

के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चकिया के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज मय हमराह द्वारा 01 अभियुक्त को 04 गोवंशीय पशुओं के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 


पुलिस कार्रवाई-

प्रभारी निरीक्षक इलिया को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर द्वारा एक मैजिक वाहन से गोवंशीय पशुओं को लेकर धरौली नहर पटरी के रास्ते ग्राम बरियारपुर होते हुए वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा है। उपरोक्त सूचना पर इलिया पुलिस टीम ग्राम खिलची पहुंचकर मैजिक वाहन का इंतजार करने लगे। 

कुछ समय पश्चात एक मैजिक वाहन तीव्र गति से आता हुआ दिखाई दिया मौजूदा पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके मैजिक वाहन को रोक लिया गया। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान अंकुश मालवीय पुत्र अनिल कुमार मालवीय निवासी ग्राम सेमरा थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली के रूप में हुई। इलिया पुलिस द्वारा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/2024  धारा 11 पशु क्रूरता नि0 अधिनियम में पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। 


विवरण बरामदगी-

04 राशि गोवंशीय पशु 

01 एक टाटा मैजिक UP65FT9268(सीज) 


  गिरफ्तारी व बरामदगी की पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज थाना इलिया जनपद चन्दौली। 

2.उ0नि0 संजय तिवारी थाना इलिया जनपद चन्दौली। 

3.हे0का0 चन्दन गुप्ता  थाना इलिया जनपद चन्दौली। 

4.हे0का0 अजय कुमार यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली। 

5.का0 अविनाश यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad