स्वास्थ्य विभाग का निजी अस्पतालो पर चला हंटर, - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Thursday, July 4, 2024

स्वास्थ्य विभाग का निजी अस्पतालो पर चला हंटर,

चकिया(मीडिया टाइम्स)। स्वास्थ्य विभाग चंदौली सीएमओ के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित










निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए आधे दर्जन निजी अस्पतालों और तीन पैथोलॉजी सेंटरों को बंद करने का नोटिस जारी किया है।





इस कार्यवाही से चकिया नगर के कथिक डाक्टरों और अवैध हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।






मिली जानकारी से उपमुख्य चिकित्साधिकारी के अगुआई वाली टीम ने अवैध अस्पतालो पर चेकिंग का अभियान चलाया गया। 








सम्बन्धित अस्पतालो के पंजीकरण, नवीनीकरण फ़ाइलो की जाँच की गयी।





इसके बाद बिना पंजीयन के संचालित हो रहे अस्पताल श्रेया डायग्नोस्टिक सेंटर, जानवी चाइल्ड केयर, सिटी हॉस्पिटल, मुदेश्वरी हॉस्पिटल, आरव अल्ट्रासाउंड सेंटर, आकांक्षा हॉस्पिटल, शाश्वत हॉस्पिटल, इन सभी को नोटिस जारी किया है।





इसको लेकर जहां ओटी को बंद कराते हुए, चेतावनी जारी की गई कि यहां किसी भी प्रकार का सर्जिकल कार्य नहीं किया जाएगा।





गठित टीम उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजय सिंह, तथा चकिया प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकाश सिन्हा, डॉक्टर एस. एन. सिंह रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad