होली और शबेबारात पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी और क्षेत्रीय लोगो के साथ शांति वार्ता की। - Media Times

Breaking News

 नमस्कार   मीडिया टाइम्स में आपका स्वागत है Media Times

ad

 


Sunday, March 21, 2021

होली और शबेबारात पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी और क्षेत्रीय लोगो के साथ शांति वार्ता की।

 


वाराणसी। होली और शबेबारात पर्व को देखते हुए रविवार को कज्जाकपुरा स्थित एक लान में जिले के ए सी जी एम पंचम, एडी एम सिटी गुलाब चन्द,एस पी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार प्रवीण कुमार सिंह, जोनलधिकारी रामेश्वर दयाल सिंह ने क्षेत्रीय लोगों और पार्षदों के साथ बैठक कर त्यौहार को शांति पूर्ण और शौहार्द के साथ मनाने के विषय पर चर्चा किया गया।


वहीं बैठक में जलकल व बिजली विभाग के अधिकाकियों के समक्ष क्षेत्र की परेशानियों को बताया। कोनियाँ निवासी आदित्य सेठ गोलू ने बताया कि कोनियाँ सट्टी से लेकर गेंदा फैक्ट्री तक सिवर महिनों से जाम होकर ओवर फ्लो होकर गंदा बदबूदार पानी रोड पर बह रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी जलकल विभाग ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। वहीं शिवप्रकाश मौर्य पार्षद ने बताया क ई क्षेत्र मे होलीका के ऊपर बिजली के तार है.


जिसको हटाना अतिआवश्यक है। छित्तनपुरा के पार्षद शाजिद अंसारी ने अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में सिवर का चेम्बर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जिसके कारण सिवर ओवर फ्लो होकर बह रहा है। होली और शबेबरात को देखते हुए उक्त चेम्बरों को ठीक करवाना आवश्यक है। अंसाराबाद के मुर्तजा अहमद ने कहा कि क्षेत्र में महिनों से जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा कई लोगों ने सिवर और बिजली से संबंधित समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।


वही शियासमुदाय के लोगो ने अधिकारीयो को अवगत कराया लगभग भोर तीन बजे से पाँच तक चालीस पचास की संख्या में महिलाये तेलीयानाला घाट, राजघाट पुल पर जाकर अपने मंनत का चिठ्ठी गंगा में प्रवाह करती है। इन महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स लगाया जाये। का बैठक में मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान जल्द हो जायेगा। इसके साथ ही होली और शबे बारात पर्व को आपसी शौहार्द और भाई चारे के साथ मनाया जाए।


थाना प्रभारी सिद्धार्थ मिश्रा ने क्षेत्र के लोगो से कहा एक कमेटी गठित कर लोगों का नाम और मोबाइल नम्बर हमे देदेवे और कमेटी के लोग निले रंग का फीता पहने रहे जिससे हम पुलिस वालो को पता चले कि ये युवक कमेटी के सदस्य है।लाट भैरो चौकी प्रभारी संतोष तिवारी को क्षेत्री मे होलीका दहन कराने का जिम्मेदारी दिया गया। बैठक में लोगों ने संम्वेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स लगाने की सुझाव दिये ।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad